कवर्धा| छग व्यापमं द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा सात दिसंबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा का परिणाम व्यापमं ने जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov .in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं।


