अमूल का नया कदम:ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर की बिक्री शुरू

दुग्ध उत्पादों के क्षेत्र में अमूल अब ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही है। कंपनी ने तमिलनाडु और पांडिचेरी में अपने ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर की बिक्री शुरू कर दी है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आनंद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव अमूल के एमडी डॉ. अमित व्यास मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में एफपीसी बाजार फेडरेशन के अध्यक्ष लक्ष्मण लोहाना, अमूल प्रोडक्ट ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के मार्केटिंग हेड डॉ. गोपाल शुक्ला और प्रोजेक्ट मैनेजर सागर भी मौजूद रहे। डॉ. व्यास ने बताया कि अमूल का मुख्य लक्ष्य किसानों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर उपलब्ध कराना है। इससे किसान अपनी फसलों की गुणवत्ता में सुधार कर सकेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अमूल उन किसानों से खाद्यान्न खरीदेगी जो इसके ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का उपयोग करेंगे। कार्यक्रम में सैकड़ों किसान, पत्रकार, कृषि वैज्ञानिक और राज्य के कृषि उत्पाद विक्रेता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में अशोक सारंगी ने सभी का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *