अमृतसर | सांसद अमृतपाल सिंह के 9 साथियों सहित 41 आरोपियों की पेशी सुबह 11 से शाम साढ़े 4 बजे तक साढ़े 6 घंटे तक चली। इस दौरान वकील और दूसरे केसों में आए लोग इतनी पुलिस फोर्स को लेकर एक-दूसरे को पूछते रहे कि किसकी पेशी है। यहां तक की कोर्ट के 3 गेटों से पुलिस आरोपियों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर पेश करवाने के लिए ले जाते हुए दिखे। कभी पुलिस मेन गेट तो कभी पिछले गेट से आरोपियों को ला रही थी। कोर्ट में लोग अमृतपाल के साथियों की वीडियो भी बनाते हुए नजर आए। वहीं अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और माता बलविंदर कौर भी कोर्ट परिसर में पहुंचे हुए थे। आरोपियों के परिवार में माता-पिता, पत्नी और बच्चे भी मुलाकात करने के लिए आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया गया। जिसके बाद परिवार वालों को निराश होकर लौटना पड़ा। परिजनों का कहना था कि पुलिस धक्केशाही कर रही है। छोटे-छोटे बच्चे अपने पिता को मिलने के लिए आए थे, जो धक्का मुक्की करने से रोने लगे थे। पुलिस के सामने ही तो मिल रहे थे, पुलिस को किस चीज का डर है, जो परिवार को मिलने नहीं दिया गया। अमृतपाल के साथियों को कोर्ट ले जाती पुलिस आंखों में निराशा पुलिस से बात करतीं अमृतपाल की मां अमृतपाल की मां बलविंदर कौर की भी पुलिस के साथ बहस हुई। जिसमें उन्होंने परिवार से न मिलने का पुलिस से कारण पूछा, लेकिन पुलिस ने कोई जवाब न देते हुए नहीं मिलने दिया। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि अरोपी बेटे अमृतपाल के साथी है। उन्हें मिलने के लिए आए थे। पंजाब सरकार या पुलिस प्रशासन को किसी बात का डर है। एक तो उन्होंने झूठी चार्जशीट बनाई। कोर्ट में पेशी के दौरान एसएसपी देहाती , सिटी से डीसीपी, 8 डीएसपी और 6 एसएचओ सहित 100 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए थे। इसमें एंटी राइट फोर्स शामिल थी।


