खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के बजट सत्र में शामिल होने को लेकर दायर याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पंजाब सरकार को आदेश दिया कि इस मामले में सक्षम प्राधिकारी (कंपीटेंट अथॉरिटी) सात दिनों के भीतर निर्णय ले। इसके बाद अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया। गौरतलब है कि बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होना है।


