अमृतवेला सोसायटी के सदस्यों ने किया भजन-कीर्तन

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर गतिंदर कमल ने अपने दोहते आरुष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने घर गोपी नगर में अमृत वेला प्रभात सोसायटी से भजन कीर्तन करवाकर बेटे का जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया। इस अवसर पर सचिन नारंग, पंडित राजेश वासुदेवा, हरिओम शर्मा, राजिंदर राजू, अजय मोंगा, अश्विनी शर्मा, कृतिका, और अरुण नंदा ने सुन्दर भजनों का गायन किया। इस अवसर पर जगजीत सोढ़ी ने अमृत वेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि अमृत बेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों सनातन का प्रचार कर युवा पीढी को अपने धर्म से जोडने का कार्य कर रही है जो कि सराहनीय हैं और यह समय की जरूरत भी है। इस मौके पर गतिन्दर कमल, अशोक गर्ग, उर्मिल गर्ग, नमन गर्ग, कृष्ण लाल गाबा, एडवोकेट जगजीत सोढ़ी, सुशील मिश्रा व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *