अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 7 अधिकारी सस्पेंड:52.80 करोड़ के टेंडर घोटाले में पंजाब सरकार का एक्शन; पहले SSP विजिलेंस पर हुआ एक्शन

पंजाब सरकार ने अमृतसर इंप्रूवमेंट के सात अधिकारियों को सस्पेंड किया है। ये सभी अधिकारी इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े हैं। लोकल बॉडी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई ट्रस्ट में 52.80 करोड़ के टेंडर घोटाले के मामले में की गई है। इस मामले में पहले विजिलेंस के एसएसपी लखवीर सिंह को भी सस्पेंड किया गया था। हालांकि जारी आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है। आदेश में केवल यह कहा गया है कि यह कार्रवाई पंजाब म्यूनिसिपल नियमावली 1970 के तहत की गई है। सस्पेंड किए गए ये अधिकारी शामिल ऐसे शुरू हुई थी मामले की जांच
सीगल इंडिया लि. कंपनी ने इस बारे में चीफ सेक्रेटरी को शिकायत की थी। इसके बाद डीसी ने 4 मेंबरी कमेटी बनाकर जांच सौंपी थी। इंक्वायरी रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी को भेजने के बाद यह कार्रवाई लोकल बॉडीज विभाग ने की है। सस्पेंशन के कारण आदेश में नहीं लिखे हैं। ये है पूरा मामला
रणजीत एवेन्यू ब्लॉक-सी और 97 एकड़ स्कीम के डवलपमेंट को लेकर 52.40 करोड़ के टेंडर की फाइनेंशियल बिड 18 दिसंबर को ओपन होने पर शर्मा कांट्रैक्टर ने 1.08% का लेस देकर एच-1 बिडर बनी थी, जबकि राजिंदर इंफ्रास्ट्रक्चर ने 0.25% का लेस दिया। इसलिए टेंडर अपने नाम नहीं कर पाई। वहीं, सीगल इंडिया व गणेश कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के डॉक्यूमेंट्स पूरे न होने व टेक्निकल खामी बताकर फाइनेंशियल बिड से पहले ही बाहर कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *