अमृतसर एयरपोर्ट पर 22 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर काबू

अमृतसर | श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 3 यात्रियों को गांजे समेत गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ का कुल वजन 22 किलो 312 ग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत 22 करोड़ है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक 27 अप्रैल को 3 भारतीय यात्री थाईलैंड के क्राबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर एशिया की उड़ान से कुआलालंपुर होते अमृतसर पहुंचे। एक महिला पश्चिम बंगाल के हावड़ा और दूसरी महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली है, जबकि तीसरा आरोपी अमृतसर का है। यात्रियों पर एनडीपीएस एक्ट के ​तहत केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *