पंजाब के अमृतसर स्थित सेंट्रल जेल फताहपुर के अंदर एक बड़ी कार्रवाई के दौरान कैदियों और हवालातियों के पास से प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया है। बरामद सामान में कुल 14 मोबाइल फोन (7 टच स्क्रीन और 7 कीपैड फोन), 10 सिम कार्ड, 1 चार्जर और 1 ऐडाप्टर शामिल हैं। इन अवैध वस्तुओं की बरामदगी के बाद संबंधित कैदियों और हवालातियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। एक सप्ताह में ये दूसरी बार है कि जब जेल प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया है। जेल सहायक सुपरिंटेंडेंट साहिब सिंह की शिकायत पर थाना इस्लामाबाद में 15 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन कैदियों की पहचान निम्न है- जेल प्रशासन ने जांच के दिए आदेश जेल में प्रतिबंधित वस्तुओं का मिलना प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में कमी की ओर इशारा कर रहा है। जेल प्रशासन ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। यह देखा जाएगा कि प्रतिबंधित वस्तुएं जेल में कैसे पहुंचीं और इसमें जेल स्टाफ की कोई संलिप्तता है या नहीं। 5 दिन पहले जब्त हुए थे 7 फोन तकरीबन 5 दिन पहले भी सुरक्षा जांच के दौरान कैदियों और हवालातियों के पास से प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं थी। इस दौरान जेल प्रशासन ने 7 मोबाइल फोन (2 टच स्क्रीन और 5 कीपैड फोन) और 5 सिम कार्ड बरामद किए। आरोपियों ने ये प्रतिबंधित वस्तुओं को अपने सेल में छिपा कर रखा था।


