अमृतसर की शास्त्री मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:दुकानदारों और ग्राहकों में भगदड़ मची, लाखों का सामान जलकर राख, जनहानि नहीं

पंजाब के अमृतसर की शास्त्री मार्केट में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार (26सितंबर) शाम करीब 6 बजे मार्केट की तीसरी मंजिल से धुआं उठना शुरू हुआ। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई। इस दौरान सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग दुकान के मालिक सुदेश सहगल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन करना अभी मुश्किल है, लेकिन लाखों रुपए का कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना से मार्केट के कारोबारियों में चिंता का माहौल है। दुकानदारों का आरोप है कि शास्त्री मार्केट में बिजली की वायरिंग पुरानी हो चुकी है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मार्केट की वायरिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग उनके अनुसार, यहां आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्केट की वायरिंग और सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *