लुधियाना| पिछले 25 साल से पंजाब के फैशन जगत में अपना नाम बना चुके अमृतसर के क्वींस कुटूर अपनी समर कलेक्शन 2025 ले के आये हैं जो पूरे पंजाब से ऑनलाइन www.queenscouture.in पर खरीदी जा सकती है। अमृतसर में लॉरेंस रोड स्थित शानदार क्वींस कुटूर शोरूम में ये पूरी रेंज उपलब्ध करवा दी गई है और शहर वासियों ने भारी रिस्पांस दे कर पहले से ही खरीदारी शुरू कर दी। क्वींस कुटूर के मैनेजिंग डायरेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि क्वींस कुटूर पर लेटेस्ट डिजाइनर सूट्स, लेहंगा, गाउन, इंडो वेस्टर्न की पूरी वैरायटी उपलब्ध है। इसे आप स्टोर पर आ के या कहीं से भी ऑनलाइन मंगवा सकते है। उन्होंने बताया कि क्वींस कुटूर पंजाब का एक पुराना और विश्वसनीय ब्रांड है जो अपनी क्वालिटी में कोई समझौता नहीं करता। क्वींस कुटूर में आकर आप इनके डिजाइन और ट्रेंडिंग वैरायटी देख कर आश्चर्या चकित हो जायेंगे। लेटेस्ट ट्रेंड्स में वाइट, पस्टेल, जरदोजी, आरी वर्क, बनारसी सूट और साडी, दक्षिण भारत का वीविंग वर्क सब उपलब्ध है।


