अमृतसर दौरे के दूसरे दिन CM भगवंत मान अजनाला पहुंचेगे:दाना मंडी में सरकारी डिग्री कॉलेज बिक्रौर की नींव रखेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अमृतसर दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान मुख्यमंत्री सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला के लोगों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। आज यानी 19 जनवरी 2026 को अमृतसर जिले के अजनाला की दाना मंडी में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष रूप से पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री में बनने वाले सरकारी डिग्री कॉलेज की नींव रखेंगे। लंबे समय से क्षेत्र के लोग उच्च शिक्षा संस्थान की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है। इस कॉलेज के निर्माण से अजनाला और आसपास के गांवों के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सीएम के स्वागत को विशाल जनसभा तैयार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दाना मंडी अजनाला में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा में अजनाला सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। क्षेत्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और स्थानीय लोग इसे अजनाला के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं। कॉलेज से सीमावर्ती छात्रों को मिलेगा लाभ सरकारी डिग्री कॉलेज बनने से सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा, विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्थान को लेकर सरकार की नीतियों पर भी प्रकाश डालेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाना है, खासकर उन इलाकों तक जो लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं। अजनाला में सरकारी डिग्री कॉलेज का शिलान्यास इसी सोच का प्रतीक है। आने वाले समय में यह संस्थान अजनाला क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *