अमृतसर पुलिस ने बेल जंपर रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया:यूएपीए और आर्म्स एक्ट मामले में वांछित, कमल कौर हत्याकांड में भी आरोपी

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गंभीर यूएपीए और आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे बेल जंपर आरोपी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी लंबे समय से कानून से बचता फिर रहा था और उसे पकड़ना पुलिस के लिए प्राथमिकता थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रंजीत सिंह के कब्जे से पहले दो हैंड ग्रेनेड और अवैध पिस्तौल बरामद किए गए थे। आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि रंजीत सिंह न केवल हथियार रखने और यूएपीए मामले में शामिल था, बल्कि वह बठिंडा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड में भी वांछित है। इस मामले में उसके साथ सह-आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों का नाम भी शामिल है। रंजीत सिंह का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड, गोल्डन टेंपल के पास मूर्तियों की तोड़फोड़ में शामिल पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि रंजीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और वह अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर लगी मूर्तियों की तोड़फोड़ जैसी हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है। इससे धार्मिक और सामाजिक माहौल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई थी। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अमृतसर पुलिस संगठित अपराध, गैंगस्टरवाद और जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *