अमृतसर बस स्टैंड के पास फैली गंदगी

अमृतसर शहर में प्रवेश करते ही मुख्य बस स्टैंड के बाहर चारों ओर गंदगी और खुले में शौच का दृश्य दिखाई देता है। यह प्रशासनिक लापरवाही है या नागरिकों की गैर-जिम्मेदारी, कारण जो भी हो, लेकिन इसका बहुत बुरा प्रभाव शहर आने वाले पर्यटकों, यात्रियों और श्रद्धालुओं पर पड़ रहा है। धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस शहर की छवि इन अव्यवस्थाओं के कारण खराब हो रही है। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देने और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि गंदगी से फैलने वाले दुष्प्रभावों से निजात मिल सके और शहर की गरिमा बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *