अमृतसर में अफीम समेत तस्कर गिरफ्तार:गांव में घूम रहा था, 2.28 लाख की ड्रग मनी बरामद

पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस ने नशीली पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बॉर्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह और एसएसपी चरणजीत सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई में अजनाला पुलिस ने बल्ला रवाल गांव से एक व्यक्ति को पकड़ा है। गहनता से जांच कर रही पुलिस गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो बल्ला रवाल बस्ती बाबा गुम चक का रहने वाला है। आरोपी के पास से 191 ग्राम अफीम और नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त 2,28,800 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22/27(ए)-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के अन्य संबंधों की गहन जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *