अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 2 गिरफ्तार:पाकिस्तान से मंगवाकर सप्लाई करते; पिस्तौल, मैगजीन और ऑटो जब्त

अमृतसर में आज पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो ग्लॉक पिस्तौल, मैगजीन और एक पियाजियो ऑटो बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों नवी आबादी, निक्का अड्डा, अटारी के रहने वाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तान से अवैध हथियारों की सप्लाई अमृतसर और पंजाब के अन्य शहरों में कर रहे थे। सीआईए प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन घरिंडा में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6),(7),(8) के तहत मुकदमा नंबर 191 दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। जांच में शामिल पाए जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *