अमृतसर में अवैध हथियारों संग 6 आरोपियों को पकड़ा:8 पिस्तौल, 66 कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद; साथी कार से भागे

अमृतसर में आज यानी बुधवार को पुलिस ने 6 आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस ने इनके पास से 8 पिस्तौल और विभिन्न बोर के 66 कारतूस बरामद किए हैं। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने यह ऑपरेशन बीएसएफ की मदद से किया और आरोपियों की गिरफ्तारी से गैंगवॉर भी रोकने में मदद मिली है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस के एसपीडी आदित्य वॉरियर ने बताया कि पहली कार्रवाई में सीआईए अमृतसर ग्रामीण टीम ने थ्रीवाल नहर के पास से तीन आरोपियों को पकड़ा। गुरप्रीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह और रिंकू के पास से दो एनपी 7 9 एमएम पिस्तौल, एक पीएक्स 5 पिस्तौल, 30 कारतूस 9 एमएम और 5 कारतूस 30 बोर बरामद किए। साथी कार में फरार
एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई। इनका एक साथी नूर बलेनो कार में फरार हो गया। आरोपियों को हैरी चड्ढा गैंग की ओर से हथियार सप्लाई किए गए थे और एक टारगेट दिया गया था जो कि दूसरी गैंगस्टर्स की पार्टी था। इनकी गिरफ्तारी से गैंगवॉर भी रुकी है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस स्टेशन मेहता ने गांव घनशामपुर से गुरताज सिंह उर्फ ताज को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस मिले। तीसरी कार्रवाई में कथूनंगल पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ बल्ली और गुरमीत सिंह उर्फ निक्कू को पकड़ा। इनके पास से दो 32 बोर पिस्तौल, 5 कारतूस 32 बोर, 10 कारतूस 315 बोर और 2 कारतूस 30 बोर बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *