अमृतसर में ऑनलाइन ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़:असली फोटो भेज नकली आईफोन बेचते, रोजाना 6 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में आज यानी शनिवार को ऑनलाइन ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ। यह कार्रवाई पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने की है। रंजीत एवेन्यू स्थित इंक बिल्डिंग में चल रहे इस कॉल सेंटर में 80 से ज्यादा महिला कर्मचारी काम कर रही थीं। कर्मचारियों को OLX पर नकली आईफोन और सैमसंग के प्रीमियम मॉडल बेचने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। ये लोग ग्राहकों को असली फोन की फोटो और वीडियो दिखाकर झांसा देते थे। भुगतान मिलने के बाद सस्ते चीनी नकली फोन भेज दिए जाते थे। रैकेट रोजाना 30-40 नकली फोन बेचता था। इससे करीब 6 लाख रुपए का दैनिक कारोबार होता था। पुलिस ने 47 मोबाइल फोन, 29 सक्रिय सिम कार्ड, 8 अतिरिक्त सिम कार्ड और 6 लैपटॉप बरामद किए हैं। साथ ही ग्राहकों का डेटा और चैट हिस्ट्री वाली हार्ड ड्राइव भी मिली है। मामले में मुख्य आरोपी राघव भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथी अंकित गंगोत्रा फरार है। पुलिस ने आरोपियों पर ब्रांड सुरक्षा, ट्रेडमार्क उल्लंघन और साइबर धोखाधड़ी की धाराएं लगाई हैं। थाना साइबर क्राइम में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *