अमृतसर में ओवरलोड तांगे से गिरा घोड़ा, VIDEO:सड़क पर गिरते ही दोनों पैर मुड़े, लोगों के उठाते ही हवा में ऊपर टंग गया

पंजाब के अमृतसर में तांगे में जुड़ा एक घोड़ा ओवरलोड वजन होने से अचानक नीचे गया। उसके दोनों पैर भी मुड़ गए। घोड़ा तांगे में जुड़े-जुड़े ही काफी देर तक छटपटाता रहा। तांगे में कई कुंतल वजन भरा हुआ था। घोड़े ने नीचे गिरते ही लक्कड़ भी उसकी ओर खिसक गए। इसे देखकर आसपास के लोगों ने घोड़े को उठाया तो वजन अधिक होने के कारण वो इस बार ऊपर टंग गया। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, हांलाकि अभी घोड़े के मालिक का पता नहीं चल सका है। आसपास के लोगों का कहना है कि काफी दूर तक घोड़ा पैर मोड़कर ही चलता रहा। अब सोशल मीडिया पर भी लोग घोड़े की हालत देखकर मालिक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एनिमल प्रोटेक्शन पंजाब (APA) ने भी इस कार्रवाई की मांग की है। घोड़े के नीचे गिरने के, PHOTOS… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *