अमृतसर में कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:रेहड़ी वाले पर गिरा गर्म तेल, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित पालम विहार में एक कार चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। कार ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद कार एक खड़ी गाड़ी से टकरा गई। इस दौरान एक फास्टफूड रेहड़ी चालक पर गर्म तेल गिर गया जिसके बाद उसे अस्पताल के जाया गया। हादसे के समय फास्टफूड की रेहड़ी के पास दो युवक खड़े थे। टक्कर के बाद दोनों युवक कार से टकरा गए। इस दौरान रेहड़ी चालक पर गर्म तेल गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना सीसीटीवी में कैद रेहड़ी मालिक का आरोप है कि टक्कर के बाद युवकों ने उन पर हमला किया और जानबूझकर गर्म तेल डाला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने युवकों को वहां से जाने दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *