अमृतसर में गंदगी को लेकर निगम कमिश्नर को नोटिस:कैबिनेट मंत्री ने सफाई 24 घंटे में जवाब देने को कहा, शिकायत पर हुई कार्रवाई

अमृतसर की चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पंजाब सरकार की ओर से नगर निगम कमिश्नर को नोटिस भेजा गया है, जिसका जवाब 24 घंटे में देना होगा। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है, जिसके सम्बन्ध में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ रवजोत सिंह ने कार्रवाई की है। डॉ रवजोत सिंह ने नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के नाम पत्र जारी किया है, जिसमें सफाई व्यवस्था को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ​​​​​​ मंत्री ने समूह विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी किस्म की ढिलाई बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई लापरवाही या कोताही सामने आने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मानवाधिकार आयोग भी दे चुका नोटिस
इससे पहले अमृतसर में स्वर्ण मंदिर को जाने वाले रास्ते हेरिटेज स्ट्रीट पर हुए जलभराव को को लेकर मानवाधिकार आयोग ने नगर निगम कमिश्नर को नोटिस भेजा था। उन्होंने अगली सुनवाई तक जवाब मांगा था। यह नोटिस 23 अगस्त 2024 को भेजा गया था। नौ महीने पहले अमृतसर में हुई एक घंटे की बारिश के बाद हेरिटेज स्ट्रीट के हालात डूबने के जैसे हो गए थे। यह वही रास्ता है जहां से रोजाना लाखों श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर माथा टेकने के लिए जाते हैं। स्ट्रीट पर एक निहंग सिंह अपनी रेहड़ी पर लोगों को बैठाकर रास्ता पार करवा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *