अमृतसर में गुरदास मान ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था:पंजाब की भलाई के लिए अरदास, बाढ़ पीड़ितों को दिए थे 25 लाख

मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान आज अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) पहुंचे। उन्होंने बेहद सादगी भरे अंदाज़ में गुरु घर में माथा टेका और पंजाब की खुशहाली व शांति के लिए अरदास की। नीली टीशर्ट और केसरी पटका पहने गुरदास मान का विनम्र स्वरूप देखकर श्रद्धालु प्रभावित हुए। इस दौरान मान ने मंदिर परिसर में किसी से बातचीत नहीं की और पूरी तरह से श्रद्धा में लीन नजर आए। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने उन्हें पहचान कर वीडियो भी रिकॉर्ड की। जानकारी के अनुसार, गुरदास मान कल देर रात लुधियाना में एक शो के बाद अमृतसर पहुंचे थे। बाढ़ के दौरान 25 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हाल ही में पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए का योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवाइयों, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति भी सुनिश्चित करवाई। उनकी इस पहल की पूरे पंजाब में सराहना की जा रही है। गुरदास मान ने कहा था, “संकट की घड़ी में हर पंजाबी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। उनके इस कदम ने लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान और भी बढ़ा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *