अमृतसर में घर पर 30-35 राउंड फायरिंग:इलाके में फैली दहशत; पुरानी रंजिश में वारदात, घर में छिपकर परिजनों ने बचाई जान

अमृतसर के जंडियाला गुरु हलके के देहड़ीवाल गांव में तड़के एक घर पर 6-7 युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। परिजनों ने किसी तरह से घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। 30 से 35 राउंड हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्य कुलदीप सिंह का कहना है कि यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई है। करीब दो साल पहले गली में पोस्टर फेंकने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से आरोपियों से तनाव है। कुछ दिन पहले उसे अमृतसर बुलाया गया था, जहां जान को खतरा महसूस होने के चलते नहीं गया। मैं मिल मिल जाता तो जान से मार देते युवक ने कहा, “अगर मैं उस दिन उन्हें मिल जाता तो शायद वहीं मुझे मार देते। मैं गया नहीं तो घर पर फायरिंग की। परिवार ने घर में छिपकर जान बचाई। परिवार का आरोप है कि युवकों से जान का खतरा है, पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *