अमृतसर में चलाया गया सर्च अभियान:नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ संवेदनशील इलाकों में हुई नाकेबंदी; संदिग्धों से पूछताछ जारी

नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने तथा अमृतसर में अमन-शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आज रविवार को विशेष सर्च अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर चलाया गया। जिसमें सर्च के साथ-साथ स्पेशल नाके भी लगाए गए। अभियान के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अचानक तलाशी ली गई। संवेदनशील इलाकों में विशेष नाकेबंदी कर ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखे मारने वाले युवक, कारों पर लगी काली फिल्म, शक के आधार पर होटल, धर्मशालाओं और सरायों की भी चेकिंग की गई। साथ ही शक्की व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी संपूर्ण जानकारी भी नोट की गई है। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी- युद्ध नशों के विरुद्ध के तहत शहर में कार्रवाई की गई। इसका मुख्य उद्देश्य- लोगों से जानकारियां सांझा करने के लिए संपर्क करने का आग्रह पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अमन-कानून बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि अगर किसी को नशा तस्करों या अपराधियों से संबंधित कोई जानकारी है, तो वह तुरंत पंजाब पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और पुलिस कंट्रोल रूम अमृतसर सिटी नंबर 97811-30666 पर संपर्क करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *