अमृतसर में चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस की कार्रवाई:बेचने वाले 21 लोग गिरफ्तार; पतंग उड़ाने वालों पर ड्रोन से नजर; पेरेंट़्स पर होगी कार्रवाई

पंजाब के अमृतसर में पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से होने वाले खतरों को देखते हुए पुलिस ने इसके खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अब तक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से हर स्तर पर सख्ती दिखाई है। पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई… चाइनीज डोर का खतरा चाइनीज मांझा, जिसे ‘गट्‌टू’ भी कहा जाता है। इसे कुछ केमिकल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। यह बेहद धारदार होती है और इसके कारण न केवल पक्षियों को चोट लगती है। बल्कि इंसानों के लिए भी यह घातक साबित हो सकती है। यह सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से खतरनाक होती है, जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पेरेंट्स को भी थाने बुला रही पुलिस अमृतसर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें और न ही इसे खरीदें। यदि कोई व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचते या खरीदते हुए देखा जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह कहा कि वे अमृतसर शहरी क्षेत्र में ड्रोन की मदद से चाइनीज माझे से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। ड्रोन से दिखने वाले बच्चों को आइडेंटिफाई कर उनके पेरेंट्स के साथ थाने में बुलाया जा रहा है। पहले उन्हें वॉर्निंग दी जा रही है और लिखित माफी ली जा रही है। अगर यही गलती दोबारा से की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों से बेचने वालों तक पहुंच रही पुलिस एसीपी जसपाल सिंह ने जानकारी दी है कि जिन-जिन बच्चों को आइडेंटिफाई कर पूछताछ के लिए लाया जा रहा है, उन्हीं से बेचने वालों की जानकारी भी हासिल की जा रही है। यही कारण है कि पुलिस ने 19 मामले दर्ज करते हुए चाइनीज मांझा बेचने वाले 21 लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *