अमृतसर में ठेके पर पेट्रोल बम फेंका:2 बदमाशों ने चलाई गोलियां, कर्मचारी बाल-बाल बचे; भागते समय मैगजीन नीचे गिरी

अमृतसर के मजीठा में शराब के ठेके पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले पेट्रोल बम फेंका और दुकान को आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद कर्मचारियों पर गोलियां चलाईं। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। घटना मंगलवार रात करीब 9:15 बजे की है। भागते समय हमलावरों की मैगजीन नीचे गिर गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ठेका अधिकारी लव कुमार ने बताया कि मजीठा क्षेत्र में पहले भी शराब की दुकानों पर लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल भी एक ठेके पर हमला किया गया था लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय उनके ही सेल मेन को साथ ले गई। मामले में विवाद तब और बढ़ गया, जब पुलिस ने मौके से मिली मैगजीन को लेने की कोशिश की। कर्मचारियों ने मालिक के आने तक मैगजीन देने से मना कर दिया। इस पर पुलिस एक कर्मचारी को थाने ले गई। ठेका अधिकारियों ने सरकार से न्याय की मांग की है। मजीठा के डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *