अमृतसर में ड्रग तस्कर की 43.94 लाख की संपत्ति जब्त:बैंक खातों में जमा राशि को किया फ्रीज, आरोपी पर पहले से 4 FIR

अमृतसर पुलिस ने ड्रग तस्करी से कमाई गई संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ए-डिवीजन ने एक ड्रग तस्कर की 43.94 लाख रुपए की संपत्ति को फ्रीज किया है। आरोपी की पहचान रोहित कुमार उर्फ लोभी के रूप में हुई है। वह चास मंडी का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी 22.86 लाख रुपए की रिहायशी प्रॉपर्टी और 3.12 लाख की होंडा अमेज कार जब्त की है। इसके अलावा 23 हजार 400 रुपए की नकदी भी जब्त की गई है। बैंक खाते किए फ्रीज पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते में जमा 3.14 लाख रुपए, उसके पिता सतनाम सिंह के खाते में जमा 6.57 लाख रुपए और मां रजनी के खाते में जमा 8 लाख रुपए भी फ्रीज कर दिए हैं। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है। हेरोइन मिलने के बाद FIR आरोपी के खिलाफ फरवरी 2025 में व्यापारिक मात्रा में हेरोइन रखने का केस दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ पहले से भी चार अन्य मामले दर्ज हैं। इनमें पोक्सो एक्ट, हथियार एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं। यह कार्रवाई डीसीपी जांच रविंदर पाल सिंह के दिशा-निर्देश और एडीसीपी सिटी-3 जसरूप कौर बाठ की देखरेख में की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *