अमृतसर में तस्करों का एनकाउंटर:हेरोइन की खेप रिकवर करवाने के बहाने पुलिस की पिस्टल छीन किया फायर; जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

पंजाब के अमृतसर में पुलिस और नशा तस्करों के बीच आज एनकाउंटर हुआ है। तस्कर ने पुलिस की ही पिस्टल छीन फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने इसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य साथी अभी भी फरार है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि 1.154 किलो हेरोइन रिकवरी मामले में पुलिस ने भल्ला कॉलोनी निवासी लक्की और उसके डिस्ट्रिब्यूटर निर्मल सिंह निवासी गांव काला को गिरफ्तार किया था। पुलिस लक्की को लेकर आज गुरु की वडाली पहुंची, जहां आरोपी ने हेरोइन की रिकवरी करवाने का वादा किया था। जब पुलिस आरोपी की बताई जगह पर सर्च कर रही थी, तभी आरोपी ने पुलिस कर्मी जयवीर की पिस्टल निकाल ली। आरोपी क मकसद भागना था। पुलिस ने जब हवाई फायर किया तो आरोपी ने सीधी फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांग पर गोली मार दी। दुबई में जाने के बाद बनाए पाक तस्करों से संबंध पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने जानकारी दी कि आरोपी 2024 में दुबई भी गया था। वहां वे पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क में आया। वापस आकर आरोपी ने मकबूलपुरा एरिया में भी एक व्यक्ति को गोली मार घायल कर दिया। वापस आने के बाद लक्की ने पाकिस्तानी तस्कारों से खेप मंगवानी शुरू कर दी। आरोपी ने पाकिस्तान से एक समय में 30-30 किलो तक खेप मंगवाई थी। डिस्ट्रीब्यूशन के लिए रखा था साथी पुलिस ने बताया कि लक्की ने डिस्ट्रिब्यूशन के लिए निर्मल को रखा था। निर्मल लक्की के कहने पर खेप को आगे पहुंचाता था। पुलिस ने लक्की को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। लक्की पर पहले भी दो चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं, इनका एक अन्य साथी मानिक अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। फोन से मिले अहम सुराग लक्की इतना शातिर था कि उसने पकड़े जाने से पहले अपने दोनों मोबाइलों को दीवार पर मार तोड़ दिया था। लेकिन दोनों ही फोनों का फोरेंसिक जांच के बाद डाटा रिकवर कर लिया गया है। इसके अलावा लक्की का एक और फोन पुलिस के हाथ लगा है, जिससे आरोपी के अन्य लिंक्स की जानकारी सामने आ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *