अमृतसर में एक सवारों को घेरकर बदमाशों ने पीट दिया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। घटना अजनाला में सरकारी कॉलेज के पास बीती शाम की है। पीड़ित रोबिनदीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार 6-7 युवकों ने उसे घेर लिया। एक गाड़ी ने आगे से और दूसरी ने पीछे से रास्ता रोक दिया। आरोपियों ने लाठी, डंडों और दरांती से हमला कर दिया। रोबिनदीप ने बताया कि उसने आरोपियों से कहा कि पुराना झगड़ा खत्म हो चुका है और राजीनामा भी हो गया है। लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी और हमला जारी रखा। पीड़ित ने की 4 हमलावरों की पहचान
पीड़ित ने बताया कि वो हमला करने वाले चार लोगों के नाम जनता है लेकिन बाकी किसी के बारे में उसे जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी गुंडागर्दी से पूरे इलाके में दहशत है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसएचओ हरचंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। घायल युवक को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


