अमृतसर में नशा बेचते पकड़ा गया युवक:छुड़वाने के लिए पहुंचा पुलिस वाला, लोगों ने चेतावनी देकर छोड़ा, मकान खाली करने की हिदायत

अमृतसर के एक इलाके में लोगों ने नशा बेचते हुए एक युवक को सरेआम पकड़ लिया, जिसके बाद उस युवक को छुड़वाने और उसका साथ देने के लिए एक पुलिस मुलाजिम पहुंच गया। जिसके बाद लोगों ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। अमृतसर के दशमेश एवेन्यू में इलाके के जिम्मेदार व्यक्तियों की ओर से एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। इलाके के पंचायत मैंबर गगन सिद्धू ने बताया कि इलाके में किराये के मकान में रहने वाले परगट सिंह काफी समय से नशा बेचने का काम करता है। उसे पहले भी नशा बेचने से रोका गया था, लेकिन उसने यह काम बंद नहीं किया। जिसके बाद आज यहां के रहने वाले लोगों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और उसे नशा बेचने से मना किया। इस दौरान युवक का एक दोस्त उसे बचाने के लिए वहां आया, जो कि पुलिस लाइन में ड्यूटी करता है और उसका नाम हरविंदर सिंह है। चेतावनी देकर छोड़ा गगन सिद्धू ने बताया कि युवक को चेतावनी दी गई कि वह 2 जनवरी तक इस घर को खाली कर दें। वहीं उसे सख्त लहजे में कहा गया है कि नशा बेचने बंद कर दिया जाए। उसने कहा कि इस मामले की कई दिनों से निगरानी की जा रही थी और आज जब बंद नहीं किया गया तो ही कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि वह सभी को संदेश देना चाहते हैं कि जो भी ऐसे लोग हैं उन्हें पहले प्यार से समझाया जाए और फिर पुलिस को सूचना दी जाए। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने कहा कि वह नहीं जानता था कि उसका जानकार नशा बेचता है। आज इलाका निवासियों ने बताया तो उसे जानकारी मिली है और वह भी उसे रोकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *