देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन पर 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक होने के बावजूद फरीदकोट के जुबली सिनेमा चौक में 100 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को अभी तक नहीं झुकाया गया। हालांकि सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही के कारण चौक पर लगाए गए 100 फीट ऊंचे झंडे को झुकाया नहीं गया, जो देश के पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान दर्शाता है। निधन के बाद पूरे देश में 7 दिनों तक शोक मनाने की प्रथा के अनुसार सभी सरकारी संस्थानों जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। राष्ट्रीय शोक के कारण तिरंगे को आधा झुका दिया जाता है, लेकिन शोक के चार दिन बीत जाने के बाद भी नगर परिषद ने 100 फीट ऊंचे तिरंगे पर ध्यान नहीं दिया। इस मामले में शहर निवासी बलविंदर हाली ने कहा कि यह घोर लापरवाही का मामला है। या तो किसी अधिकारी ने इस तरफ नहीं देखा या शायद उनके दिल में डॉ. मनमोहन सिंह के लिए कोई दुख नहीं है। ऐसे करके पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का अपमान किया जा रहा है।


