अमृतसर में नाबालिग पर बरसाए ईंट-पत्थर का VIDEO:150 रुपए का चाबी का छल्ला छीना, घर पर किया हमला

अमृतसर में आज 150 रुपए के चाबी के छल्ले के कारण एक नाबालिग के साथ मारपीट की गई और उसके घर पर जमकर ईंट पठार बरसाए गए। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामला अमृतसर के ईस्ट मोहन नगर है, जहां इलाके के रहने वाले मुकेश कुमार ने कुछ युवकों पर उसके नाबालिग बेटे के साथ मारपीट करने, उसे धोखा देने और घर पर आकर हंगामा का आरोप लगाया है। पीड़ित मुकेश कुमार और उसके परिजनों ने बताया कि उसके नाबालिग बेटे की उम्र महज 14 साल है, को उन्होंने नई एक्टिवा दिलाई थी। जिसके लिए वो चाबी का एक छल्ला लेकर आया। युवकों ने छीना था छल्ला
इलाके के कुछ युवकों ने शरारत करते हुए उससे जबरन छल्ला छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। जब इसके घरवालों से बात की गई तो युवक अपने 15 से 20 दोस्तों के साथ उसके घर पर आया और आते ही हमला कर दिया। उसके घर पर ईंटे और पत्थर चलाए। उन्हें और उसके बेटे को जान से मारने की कोशिश की। एसएचओ बी डिवीजन सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और सीसीटीवी जांचे जा रहे हैं। फिलहाल जांच चल रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *