अमृतसर में पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झगड़ा:ईंट-पत्थर चले, फायरिंग के आरोप, कई घायल, पुलिस जांच जारी

अमृतसर के कोट मित सिंह इलाके में सोमवार देर शाम उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए, जब पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। वहीं एक पक्ष के लखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि तीन-चार दिन पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस समय ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि उनके भतीजे पर दोबारा हमला किया गया और कथित तौर पर फायरिंग भी हुई। घायल युवक को पहले गुरु रामदास अस्पताल और बाद में सिविल अस्पताल रेफर किया गया।परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वही दुसरा पक्ष अभी मीडिया के सामने नहीं आया । इस मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले पतंगबाजी को लेकर कहासुनी हुई थी। यही विवाद फिर से भड़क उठा और मारपीट का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस की कई टीमें मौके पर भेजी गईं। एडीसीपी ने बताया कि घटनास्थल पर दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसके कारण कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा कारवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *