अमृतसर में पत्नी से धोखा:पति ने किया दूसरा विवाह, तीन साल की बेटी, इंसाफ की गुहार

पाँच साल की शादी और तीन साल की बेटी के बावजूद, एक पति ने रचा लिया दूसरा विवाह। पीड़ित पत्नी, कंवलजीत कौर, अब इंसाफ के लिए दर–दर की ठोकरें खा रही है। मामला अमृतसर के वडाली बाबा जीवन सिंह कॉलोनी का है, जहाँ भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी ने पीड़िता के हक़ में पुलिस कमिश्नर को एक मांगपत्र सौंपा है। पीड़िता, कंवलजीत कौर, ने आरोप लगाया कि उसका विवाह पाँच साल पहले लव मैरिज के रूप में हुआ था। गुरुद्वारे में फेरे लिए गए और वह तब से अपने ससुराल में रह रही थी। इस दौरान उनकी एक तीन साल की बेटी भी हुई। पीड़िता का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसके साथ खड़े हैं, लेकिन पति ने धोखा देते हुए किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता, कंवलजीत कौर, ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाए। वहीं वाल्मीकि सेवा सोसाइटी ने भी सख़्त कार्रवाई की माँग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *