अमृतसर में पूर्व MP के भतीजे के ठेके पर फायरिंग:गोली लगने से एक कर्मचारी घायल, मैनेजर के साथ पहुंचा था बीयर बार का मालिक

अमृतसर के जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में ठेके पर काम करने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठेके के कर्मचारी गुरलाल सिंह ने बताया कि वे रात में दिन का हिसाब-किताब कर ठेके से निकल रहे थे। इसी दौरान पास के एक बीयर बार का मालिक भुल्लर अपने मैनेजर के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि भुल्लर के मैनेजर ने ठेके के कर्मचारियों की ओर इशारा किया, जिसके बाद भुल्लर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अस्पताल में भर्ती कराया घायल कर्मचारी हमलावर ने चार राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली ठेके के कर्मचारी जसनूर सिंह की गर्दन में जा लगी। गोली लगने से जसनूर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पहली बार नहीं है जब इस ठेके पर हमला हुआ है। इससे पहले 18 नवंबर को भी इसी ठेके के मालिकों पर हमला किया जा चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात भी ठेके के मालिक वहां से निकलने के कुछ ही समय बाद हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज जानकारी के अनुसार, यह शराब ठेका पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भतीजे जसप्रीत सिंह भिंडर का बताया जा रहा है। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *