अमृतसर में पेट्रोल पंप लूटने वाला गिरफ्तार:तेल डलवाने के बहाने आया, रिवाल्वर दिखाकर लूटा; अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

अमृतसर में पेट्रोल पंप लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से रिवॉल्वर भी जब्त किया है, जिसे दिखाकर बदमाशों ने पेट्रोल पंप को लूटा था। एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही एसपी (डी) हरिंदर सिंह गिल और डीएसपी धरमिंदर कल्याण के नेतृत्व में टीमें गठित की गई थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाघेल सिंह निवासी जोधानगरी थाना तरसिक्का के रुप मे हुई है। आरोपी के पास से 32 बोर का रिवॉल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी ने 8 फरवरी को रॉयल फीलिंग स्टेशन जंडियाला में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। सुबह 11 बजे पेट्रोल भरवाने आया था आरोपी पुलिस ने 8 फरवरी 2025 को फिलिंग स्टेशन पर काम करने वाले बलदेव सिंह की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जानकारी दी कि सुबह करीब 11 बजे एक बाइक सवार युवक पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर आया था, लेकिन उसने कैशियर पर रिवॉल्वर तान दी और उसके पास रखे पैसे छीन लिए।
थाना जंडियाला के मुख्य अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा नं308(5) बीएनएस और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। घटनाओं को लेकर पूछताछ करेगी पुलिस पुलिस ने बताया कि आरोपी बाघेल सिंह को लूट के दौरान इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इस मामले में और भी खुलासे होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *