अमृतसर के लोहारका रोड इलाके में हुई फायरिंग की गंभीर घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था , जिसके बाद उसके परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस और प्रशासन से तत्काल न्याय की मांग की। पीड़ित परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बच्चों के बीच हुई मामूली झगड़े को लेकर खुलेआम फायरिंग करना बेहद गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ओंकार सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील की कि इस मामले की निष्पक्ष और तेज जांच करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते न्याय नहीं मिला, तो परिवार मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाएगा। इस मामले में अमृतसर के कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी के बेटे का नाम सामने आने के बाद विवाद और भी गरम हो गया। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…


