अमृतसर में बाढ़ पीड़ित के लिए बनवाया कंटेनर होम:छात्रा ने साढ़े 5 लाख से बनवाया, बेड-पंखे समेत मोबाइल चार्जिंग की सुविधाएं मौजूद

पंजाब के अमृतसर की 12वीं की स्टूडेंट अमायरा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कंटेनर होम दिया है। पंजाब सरकार के “मिशन चढ़दी कला” अभियान के तहत चल रहे प्रयासों में यह योगदान एक अनोखी पहल बन गया है। अमायरा रविवार को अपने पिता के साथ रामदास पहुंची। वहां मौजूद हलका विधायक कुलदीप सिंह ढालीवाल और SDM अजनाला रवींद्र सिंह ने उनके प्रयास की सराहना की। क्या है कंटेनर होम यह एक खास तरह का घर है जिसे कंटेनर के अंदर आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। इसमें बेड, पंखा, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और अन्य आवश्यक चीजें शामिल हैं। अमायरा ने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवार को एक सुरक्षित और सुकून भरा आश्रय देने के लिए इसका निर्माण कराया गया है। साढ़े 5 लाख से तैयार हुआ कंटेनर रंजीत एवेन्यू निवासी अमायरा ने बताया कि कुछ दिन पहले जब वह बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत सामग्री देने पहुंची थी। तभी तय किया कि वह अपनी क्षमता के अनुसार किसी को घर बनाकर देंगी। इसके बाद लुधियाना में करीब 5.5 लाख रुपए की लागत से अमायरा ने इस कंटेनर होम तैयार कराया। विधायक बोले- एक सराहनीय प्रयास विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अमायरा का प्रयास सराहनीय है बल्कि हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत भी है। SDM रवींद्र सिंह ने जानकारी दी कि यह कंटेनर होम चंडीगढ़ बस्ती में मंजीत सिंह के जरूरतमंद परिवार को सौंपा गया है। मंजीत सिंह की दोनों किडनियां खराब है और उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाढ़ में उनका घर और सारा सामान बर्बाद हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *