अमृतसर में बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं को मिला नया घर:रेड क्रॉस ने बनाया 24 बिस्तरों का डिग्निटी होम, दो एनआरआई भाइयों ने किया सहयोग

अमृतसर में बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के लिए एक नया घर तैयार किया गया है। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के प्रयासों से दो एनआरआई चचेरे भाइयों ने इस पहल में सहयोग किया है। रेड क्रॉस की चेयरपर्सन साक्षी साहनी ने बताया कि लुहारका रोड पर 2700 गज की जगह में डिग्निटी होम बनाया गया है। जानकारी के अनुसार यहां 24 महिलाओं के रहने की व्यवस्था की गई है। यह घर उन बेसहारा महिलाओं के लिए है जिनके पास देखभाल करने वाला कोई नहीं है। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यहां सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। रेड क्रॉस की ओर से भोजन, चिकित्सा सहायता, दवाइयां और देखभाल नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आईएएस अधिकारी को सौंपी घर की जिम्मेदारी एनआरआई पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा ने विदेश में रहते हुए भी अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम दिखाते हुए इस साझे घर के निर्माण में योगदान दिया है। डिप्टी कमिश्नर ने इस घर की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी पीयूषा को सौंपी है। 24 बिस्तरों से की शुरुआत उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि कोई भी बुजुर्ग महिला जो असहाय है, जिसके बच्चे उसके साथ नहीं रहते या जिसके पास घर नहीं है। वह इस घर में रहने के लिए रेडक्रॉस की मदद ले सकती है।उन्होंने कहा कि अभी हमने 24 बिस्तरों के साथ इसकी शुरुआत की है और भविष्य में जरूरत के अनुसार इसे और बढ़ाया जा सकता है। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री रोहित गुप्ता, रेडक्रॉस के सचिव श्री सैमसन मसीह, स्माइली चौधरी, अजय जुडेजा, पी.सी. ठाकुर और सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *