अमृतसर में भीड़ ने घर में आग लगाई:गर्भवती समेत दो महिलाएं और बच्चे छत से कूदे, पुरानी रंजिश के चलते हमला

पंजाब के अमृतसर में भीड़ ने एक घर में घुसकर पहले तोड़फोड़ की, फिर सामान लूटा और बाद में घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के समय घर में मौजूद एक गर्भवती महिला समेत दो महिलाओं और एक बच्चे को अपनी जान बचाने के लिए छत से कूदना पड़ा। घटना इंदिरा कॉलोनी में बीती रात की है। आग इतनी भयानक थी कि पूरा घर जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने का काम मोहल्ले के लोगों को खुद ही करना पड़ा। फायर ब्रिगेड को कॉल किया, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। भीड़ में 30 से 40 लोग शामिल थे। पीड़ित परिवार का इन लोगों से पुरानी रंजिश थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर तो पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *