अमृतसर में मनेगा शहीद भाई जैता जी का शहीदी दिवस:जिन्होंने गुरु तेग बहादुर जी का शीश चांदनी चौक से आनंदपुर साहिब पहुंचाया

पंजाब सरकार की ओर से महान शहीद भाई जैता जी, जिन्हें शहीद भाई जीवन सिंह जी के नाम से भी जाना जाता है, के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 23 दिसंबर को पवित्र नगर बाबा बकाला साहिब अमृतसर की धरती पर आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि भाई जैता जी के शहीदी दिवस को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। गुरु तेग बहादुर जी का शीश लाने वाले वीर योद्धा थे भाई जैता भाई जैता जी वही महान योद्धा थे, जिन्होंने साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी का शीश दिल्ली के चांदनी चौक से श्री आनंदपुर साहिब तक पहुंचाया था। हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस देश भर में बड़े स्तर पर मनाया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह समारोह बाबा बकाला साहिब में स्थित सरकारी आईटीआई परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में हलका बाबा बकाला साहिब के विधायक दलबीर सिंह टोंग समारोह में शिरकत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *