अमृतसर में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:3 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, पार्टनर गया था काम पर

अमृतसर में आज एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपने लिव-इन पार्टनर रविंदर के साथ पिछले तीन साल से रह रही थी। घटना उस समय हुई जब रविंदर फैक्ट्री में काम पर गया हुआ था। पड़ोसियों ने उसे फोन कर सूचना दी। घटना मजीठा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी की है। मृतका की पहचान सपना के रूप में हुई है। रविंदर ने बताया कि उसकी पहली पत्नी मजीठा में रहती है। वह सपना के साथ दो महीने पहले ही इस कॉलोनी में आया था। इससे पहले वे दूसरी जगह रहते थे। पड़ोसी महाराज रानी ने बताया कि रविंदर कभी दिन में तो कभी रात में आता था। दोनों एक साथ काम पर जाते थे और उनके बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। रविंदर का कहना है कि यह रिश्ता दोनों की मर्जी से चल रहा था। पुलिस को किराए पर रहने वाली महिला की सुसाइड की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *