अमृतसर में महिला से छेड़छाड़, पति पर हमला:मोमोज खा रही पत्नी पर युवकों ने की अभद्र टिप्पणी, पति ने विरोध किया तो सिर में दातार मारी

अमृतसर के ढाब खटीका क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक महिला के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला का पति युवकों को समझाने की कोशिश की तो उस पर दातार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत है। पति ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, चर्च वाली गली, लाहौरी गेट निवासी पीड़ित महिला अपने पति बादल भट्टी के साथ ढाब खटीका इलाके में मोमोज खाने गई थी।वहां मौजूद कुछ युवकों ने महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। पति पत्नी इससे काफी असहज हुए। उन्होंने उसका विरोध किया तो विवाद करने लगे। पति पत्नी को लेकर घर आ गया। दोस्तों के समझाने गया तो घेरकर पीटा पत्नी को घर छोड़ने के बाद बादल कुछ दोस्तों के साथ उन युवकों को समझने गया। वहां पहुंच कर पति ने युवकों से उनकी हरकत का विरोध किया तो वे भड़क गए। पति सबूत के तौर पर वीडियो बनाना चाहा तो युवकों ने उन्हें घेर लिया। करीब सात-आठ युवकों ने एकजुट होकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट में बादल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में दातार मार दी गई। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस थाना डी डिवीजन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों ने दी धरने की चेतावानी घटना के बाद घायल युवक की दादी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *