अमृतसर में लोगों के लिए एसजीपीसी की पहल:भारत-पाक तनाव, गुरुद्वारों समेत स्कूल-कॉलेज भी रहने के लिए खोले, लंगर की व्यवस्था

भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सीमावर्ती क्षेत्रों से विस्थापित होने वाले लोगों के लिए बड़ी पहल की है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि पहले गुरुद्वारों में सराय और लंगर की व्यवस्था की गई थी। अब कमेटी के प्रबंधन वाले स्कूल और कॉलेजों को भी रहने के लिए खोल दिया गया है। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार धामी ने कहा कि एसजीपीसी हमेशा मुसीबत के समय में मानवता के साथ खड़ी रही है। जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद के लिए कार्यरत रहती है। उन्होंने बताया कि कमेटी के प्रबंधन वाली सभी संस्थाओं को जरूरतमंदों के लिए खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी गुरुद्वारा साहिब या स्कूल-कॉलेजों से संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *