अमृतसर में वाल्मीकि समाज का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन:बोले-चोरी,लूट की घटनाएं बढ़ रही, दो महीने पहले दी शिकायत, आरोपी खुले घूम रहे

अमृतसर में बुधवार को वाल्मीकि समाज ने रामतलाई चौक पर पुलिस के खिलाफ धरना दिया। समाज के लोगों का कहना है कि रसूलपुर किल्लर इलाके में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। आदि धर्म समाज के जिला प्रधान रवि गिल ने बताया कि इलाके में आए दिन लोगों को दातार से काटा जा रहा है और लूटा जा रहा है। उन्होंने डीएसपी और मोहकमपुरा थाना एसएचओ को दो महीने पहले लिखित शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित सुरजीत सिंह ने बताया कि एक महीने पहले उनके साथ लूट हुई। थाना मोहकमपुरा में एफआईआर दर्ज हुई। लेकिन आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं। थाना प्रभारी का बयान थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने कहा कि मोहकमपुरा थाने में केस नंबर 36 और 37 दर्ज हुए हैं। दो दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चार से पांच दोषी अभी फरार हैं। पुलिस ने रविवार तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने इलाके में पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *