अमृतसर में शादी के दिन दूल्हा फरार:दुल्हन मंडप में इंतजार करती रही, स्कूल टाइम से अफेयर, पुलिस के डर से हुआ था तैयार

अमृतसर के सुल्तानविंड इलाके में दूल्हा शादी में नहीं पहुंचा। दुल्हन शादी के मंडप में इंतजार करती रही लेकिन लड़की को दूल्हा छोड़कर भाग गया। युवक लड़की से शादी के लिए पीछे पड़ा हुआ था। परिवार पुलिस से न्याय की मांग की है। लड़की ने बताया कि लड़का गुरप्रीत सिंह स्कूल के दिनों से उसका पीछा करता था। वह जहां भी जाती, लड़का वहां पहुंच जाता। समझाने पर भी वह नहीं माना। लड़का लगातार शादी की बात करता रहा। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पुलिस के डर से लड़का शादी के लिए तैयार हुआ लड़की ने बताया कि बाद में वह लड़के के साथ बाहर घूमने और होटलों में भी जाने लगी। जब लड़के ने शादी से मना कर दिया, तो लड़की ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस के डर से लड़का शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों की शादी 30 मार्च को तय हुई। चूड़ी बनाने का काम करता था लड़का शादी के दिन लड़की दुल्हन के जोड़े में सजकर और हाथों में लाल चूड़ा पहनकर मंडप पहुंची। साथ में दहेज का सामान भी लाई। लेकिन दूल्हा नहीं आया। लड़की चर्च भी गई, जहां दोनों पहली बार मिले थे। लड़का वहां चूड़ी बनाने का काम करता था। पुलिस से न्याय की मांग अब लड़की का कहना है कि वह उस लड़के से शादी नहीं करेगी। उसका आरोप है कि लड़के ने उसका इस्तेमाल किया और धोखा दे दिया। पीड़ित लड़की और उसका परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *