अमृतसर में शादी से मना करने पर फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार, लड़की के घर पर 5 राउंड गोलियां चलाई

अमृतसर में लड़की के घर पर फायरिंग करने वाले युवक को पिस्टल और उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। लड़की ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। मोहकमपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने डॉ. शीतल सिंह एसीपी ईस्ट के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता दविंदर कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ में फ्लेक्स बोर्ड का काम करता है। उसकी एक लड़की से शादी की बात चल रही थी। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, जज नगर मोहकमपुरा का रहने वाला है। पहले लड़की की शादी की बात गुरप्रीत से चल रही थी। लड़की ने गुरप्रीत से शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद गुरप्रीत लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। 26 अप्रैल की रात करीब 2 बजे गुरप्रीत अपने एक साथी के साथ बिना नंबर की काली बाइक पर आया। गुरप्रीत के हाथ में पिस्तौल थी। उसने दविंदर के घर पर तीन फायर किए। इसके बाद हवा में दो फायर करते हुए साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिस्तौल दोस्त को छिपाने के लिए दी
पुलिस पार्टी ने मामले की जांच की और मामले में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गांव जल्लुके, जिला फिरोजपुर हाल निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि घटना के बाद जिस पिस्तौल से गोली चलाई थी, वह मैंने अपने पास रख ली और बाइक शरणजीत सिंह का था। अपने पास मौजूद पिस्तौल अपने दोस्त सन्नी, निवासी गली नंबर 04, कोट आत्मा राम, बासा, बाजार, अमृतसर को दे दी और घर से चला गया। सन्नी को मामले में नामजद कर 10 जून को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे एक पिस्तौल .32 बोर बरामद की गई और आरोपी शरणजीत सिंह उर्फ सूरज की अभी गिरफ्तारी होनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *