अमृतसर में साल की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप मिली:पाकिस्तान से मंगवाई 30 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस ने साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन की रिकवरी की है। पाकिस्तान से आई करीब 30 किलो हेरोइन की बरामदगी पुलिस द्वारा अमृतसर के घोरिंडा थाना क्षेत्र से की गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा इसकी जानकारी साझा की गई है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से भेजे गए ड्रोन के जरिए घोरिंडा थाना क्षेत्र में फेंकी गई। गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब की अमृतसर देहात पुलिस की टीम ने उक्त हेरोइन की बरामदगी की और एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से 30 किलो हेरोइन और एक कार भी मिली पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव बोले- खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और एक कार के साथ 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। डीजीपी यादव ने कहा- गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में शामिल था। उसे हाल ही में सीमा पार ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली थी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घरिंडा में एक एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें एक आरोपी का नाम और बाकियों को अज्ञात में रखा गया है। आरोपी के साथियों के बारे में हो रही पूछताछ मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा मामले में आरोपी के साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। क्योंकि केस में और आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि इतनी बड़ी खेड़ किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, जिससे आरोपी के अन्य साथियों को पता चल सके। साथ ही पूछताछ की जा रही है कि पाकिस्तान के किस तस्कर से आरोपी हेरोइन की खेप मंगवा रहा था और कितनी बार मंगवा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *