अमृतसर में सैलून मालिक को गोली मारी:10 युवकों ने पीटा, फिर 2 फायर किया, पत्नी संग बाजार से लौट रहा था घर

अमृतसर में एक युवक को कुछ लोगों ने पहले घेरा और फिर उसे गोली मार दी। पीड़ित एक सैलून मालिक है। घटना देर रात गेट हकीमा थाना क्षेत्र की है। संदीप सिंह नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार से घर लौट रहा था। घायल संदीप ने बताया कि उसकी सैलून की दुकान है। 10 युवक उसकी दुकान पर बाल कटवाने आते हैं। एक अन्य युवक भी उसके पास आता है। इसी बात को लेकर हमलावरों ने उस पर हमला किया। उन्होंने संदीप से पूछा कि वे युवक उनकी दुकान पर क्यों आते हैं। घटना के बाद घायल संदीप को अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पत्नी ने बताया कि वे बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में युवकों ने उनका रास्ता रोका। पहले मारपीट की और फिर गोली मार दी। पत्नी ने रोते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप के पैर में गोली लगी है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *