अमृतसर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। थाना ए डिवीजन पुलिस ने बटाला रोड स्थित रेडिएंट ग्लो स्पा पर छापेमारी कर सेंटर की मालकिन को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अमनदीप कौर और एसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई। आरोपी की पहचान उर्मिला उर्फ निधि के रूप में हुई है। वह चमरंग रोड ईस्ट मोहन नगर की रहने वाली है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट का धंधा चला रही थी। वह युवतियों को बहला-फुसलाकर इस धंधे में शामिल करती थी। थाना ए डिवीजन में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। इससे पहले बीते दिन पुलिस ने एक होटल में नशा करते हुए कुछ लोगों को पकड़ा था। पुलिस की ओर से लगातार होटल पर कार्रवाई की जा रही है और खास तौर पर गोल्डन टेंपल के आस पास के एरिया में स्पेशल अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है की होटल मालिक अपना रिकॉर्ड पूरा रखें और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति हो तो पुलिस को सूचना अवश्य दें।


