अमृतसर में हथियारबंद तस्करों से पुलिस की मुठभेड़:रिकवरी के दौरान छिपाए हथियार से चलाई गोली; तीन गिरफ्तार, एक घायल

पंजाब के अमृतसर में आज हथियार तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक हथियार तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ने में पुलिस कामयाब रही। पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 70 हजार रुपए की ड्रग मनी और एक कार बरामद की है। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने जानकारी दी कि थाना घरिंडा क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार में सवार तीन युवकों- तरसेम सिंह, अमरप्रीत सिंह और राजवीर सिंह- की तलाशी में भारी मात्रा में हथियार और नकदी मिली। पुलिस पूछताछ के बाद जब आरोपी तरसेम सिंह को और हथियारों की बरामदगी के लिए गंदा नाला भकना क्षेत्र में ले जाया गया। जहां आरोपी ने हथियार रिकवर करने के बहाने, वहां छिपाई पिस्तौल से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिससे वह जख्मी हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्रग मनी की गई रिकवर पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां व ड्रग मनी को जब्त किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की शुरू पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि मार्च 2025 से अब तक तस्करों के खिलाफ 402 केस दर्ज किए गए हैं। जिनसे 106 किलो हेरोइन जब्त की गई है। इस दौरान 1.80 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा और हथियार तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। मुठभेड़ की यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि कोई भी अपराधी कानून से नहीं बच पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *